होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी के सहायक अभियंता तीर्थराज को भावभीनी विदाई, भदोही हुआ स्थानांतरण

दुद्धी के सहायक अभियंता तीर्थराज को भावभीनी विदाई, भदोही हुआ स्थानांतरण

9:30 PM, Jul 20, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी के सहायक अभियंता तीर्थराज को भावभीनी विदाई, भदोही हुआ स्थानांतरण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। बिजली विभाग के दुद्धी कार्यालय में कार्यरत सहायक अभियंता तीर्थराज का स्थानांतरण भदोही होने पर सोमवार को कार्यालय परिसर में भावभीना विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों एवं स्थानीय लोगों ने उनके सद्भावपूर्ण व्यवहार, कार्यकुशलता और जनहित के प्रति समर्पण की सराहना करते हुए उन्हें भावुक माहौल में विदाई दी।समारोह को संबोधित करते हुए सहकर्मियों ने कहा कि तीर्थराज ने अपने कार्यकाल के दौरान विभागीय कार्यों में पारदर्शिता बनाए रखी तथा आम जनता की बिजली संबंधी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए हमेशा तत्पर रहे। उन्होंने अपने नेतृत्व और कार्यशैली से कर्मचारियों एवं उपभोक्ताओं का विश्वास जीता।कार्यक्रम में उपस्थित कर्मचारियों ने उनके साथ बिताए कार्यकाल के अनुभव और यादगार पल साझा किए, जिससे माहौल भावुक हो गया। सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य और नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन की शुभकामनाएं दीं।अपने संबोधन में सहायक अभियंता तीर्थराज ने दुद्धी में मिले सहयोग और स्नेह के लिए सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि दुद्धी की टीम और स्थानीय लोगों के सहयोग से बिजली उपभोक्ताओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करने में सफलता मिली। उन्होंने कहा कि विभागीय नियमों का पालन करते हुए जनता की सेवा करना उनकी प्राथमिकता रही।समारोह के दौरान कर्मचारियों ने उन्हें माल्यार्पण कर, पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।इस अवसर पर अवर अभियंता अहमद अली, भोला कुशवाहा, कृष्ण कुमार, गंगा सहित बिजली विभाग के कर्मचारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नगरवासी उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions