होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी में पारिवारिक कलह: दो भाइयों पर मारपीट और चाकू से हमले का आरोप

दुद्धी में पारिवारिक कलह: दो भाइयों पर मारपीट और चाकू से हमले का आरोप

8:59 PM, Jun 1, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi


दुद्धी में पारिवारिक कलह: दो भाइयों पर मारपीट और चाकू से हमले का आरोप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

दुद्धी (सोनभद्र)। कोतवाली क्षेत्र के गुलालझरिया गांव में रविवार रात पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति पर उसके भाइयों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। घायल व्यक्ति चन्दन अग्रहरि (42) पुत्र स्वर्गीय अक्षेबरनाथ, मूल निवासी वार्ड नंबर-1 दुद्धी कस्बा तथा वर्तमान में गुलालझरिया गांव में किराये के मकान में रह रहे हैं।पीड़ित चन्दन अग्रहरि ने बताया कि रविवार रात करीब आठ बजे वह अपने घर में सो रहे थे। इसी दौरान उनके भाइयों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमले के दौरान चाकू उनके सीने पर लगा, जिससे उन्हें चोट आई। उन्होंने बताया कि जब उनकी पत्नी रूबी देवी बीच-बचाव के लिए पहुंचीं तो आरोपितों ने उनके साथ भी मारपीट की।चन्दन के अनुसार परिवार में पैसों के लेन-देन को लेकर पिछले लगभग दो वर्षों से विवाद चल रहा है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इसी दिन अपराह्न करीब तीन बजे भी उनके भाइयों ने उन पर हमला किया था, जिसमें उनके पैर में गंभीर चोट आई थी।घटना की सूचना मिलने पर 108 एम्बुलेंस सेवा के ईएमटी पंकज कुमार एवं चालक विजय राजभर मौके पर पहुंचे और घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार किया गया।पीड़ित ने घटना की सूचना डायल-112 पुलिस को भी दी। वहीं चन्दन की पत्नी रूबी देवी ने पुलिस को दिए गए बयान में दो छोटे भाइयों पर हमले का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे प्रकरण की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions