होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

डीएपी-यूरिया की किल्लत पर किसानों का प्रदर्शन

डीएपी-यूरिया की किल्लत पर किसानों का प्रदर्शन

2:03 PM, Jul 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh/ved vyas singh maurya

डीएपी-यूरिया की किल्लत पर किसानों का प्रदर्शन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

** ,


*"अन्नदाताओं का अनादर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा" : संदीप मिश्रा*

विज्ञापन

नगवा (सोनभद्र)। नगवा ब्लॉक स्थित चेरुई सहकारी समिति पर "पेड़ है तो प्राण है" अभियान के तहत किसानों को सैकड़ों फलदार पौधों का वितरण किया गया। इसके साथ ही किसान नौजवान संघर्ष मोर्चा के संयोजक संदीप मिश्रा के नेतृत्व में डीएपी और यूरिया की उपलब्धता को लेकर किसानों ने जोरदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संदीप मिश्रा ने कहा कि किसानों को समय पर खाद उपलब्ध न कराना उनके साथ अन्याय है। उन्होंने कहा कि "अन्नदाताओं का अनादर किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।" उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से किसान परेशान हैं और खेती-किसानी प्रभावित हो रही है।

विज्ञापन

संदीप मिश्रा ने जिलाधिकारी से मांग की कि जिले की सभी सहकारी समितियों का निरीक्षण कराया जाए तथा किसानों को उनके रकबे के अनुसार पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया उपलब्ध कराया जाए, ताकि खेती प्रभावित न हो।

"पेड़ है तो प्राण है" अभियान के जिला संयोजक रामसुरत सिंह खरवार ने भी किसानों के मुद्दों को उठाते हुए सरकार की नीतियों की आलोचना की।इस अवसर पर दीपक गोण, विकास जायसवाल, उमा पाण्डेय, पिंटू जायसवाल, रामबहाल खरवार, आकाश चौहान, शत्रुधन बिंद, विजय चौहान, दिनेश चेरो सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions