बार एसोसिएशन के प्रयास से अधिवक्ता उत्पीड़न मामले में दर्ज हुई एफआईआर
बार एसोसिएशन के प्रयास से अधिवक्ता उत्पीड़न मामले में दर्ज हुई एफआईआर
3:30 PM, Jun 6, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 6 जून। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र के हस्तक्षेप एवं लगातार प्रयासों के बाद अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद के साथ कथित भूमि कब्जा, चोरी एवं उत्पीड़न के मामले में थाना रॉबर्ट्सगंज में एफआईआर दर्ज कर ली गई है। इस कार्रवाई पर बार एसोसिएशन ने संतोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन का आभार जताया है।जानकारी के अनुसार ग्राम भड़कना, थाना पन्नूगंज निवासी अधिवक्ता सुरेंद्र प्रसाद ने भूमि कब्जा, चोरी एवं उत्पीड़न संबंधी शिकायत की थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना-पत्र देकर निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की मांग की थी।पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर की गई जांच के उपरांत 3 जून 2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज में एफआईआर संख्या 0474/2026 दर्ज की गई। मुकदमा छविनाथ, राहुल, रोशन, विशाल पुत्रगण बाबूलाल तथा बाबूलाल पुत्र बुदुक निवासी ग्राम अरौली, पोस्ट रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की धारा 318(4), 352 एवं 351(3) के तहत पंजीकृत किया गया है।डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन, सोनभद्र ने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई है कि मामले की निष्पक्ष विवेचना कर दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।मीडिया प्रभारी अधिवक्ता राजेश कुमार यादव ने बताया कि एसोसिएशन अधिवक्ताओं के वैधानिक अधिकारों, सम्मान एवं न्यायिक हितों की रक्षा के लिए सदैव प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी अधिवक्ताओं से जुड़े मामलों में हर संभव सहयोग प्रदान करता रहेगा।इस अवसर पर पवन कुमार सिंह, राजेश यादव, रियाजुद्दीन खान, सुरेश सिंह कुशवाहा, राजेंद्र कुमार यादव, वीरेंद्र कुमार राव, रामचंद्र भारत, राजकुमार पटेल, सुदेश कुमार, आदर्श देव पांडेय, रविंद्र सिंह, राकेश कुमार सिंह, शाहिद कुरैशी, मंजू देवी, मार्तंड प्रताप सिंह सहित अनेक अधिवक्तागण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






