होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जोरुखाड़ गांव में बिजली की चिंगारी से लगी आग, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सैकड़ों बोझ गेहूं जलकर राख, दो पशु झुलसे

जोरुखाड़ गांव में बिजली की चिंगारी से लगी आग, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सैकड़ों बोझ गेहूं जलकर राख, दो पशु झुलसे

8:08 PM, Apr 12, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: सोन प्रभात लाइव

जोरुखाड़ गांव में बिजली की चिंगारी से लगी आग, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत सैकड़ों बोझ गेहूं जलकर राख, दो पशु झुलसे
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



विंढमगंज थाना क्षेत्र के जोरूखाड़ गांव में रविवार दोपहर बिजली के तार से उठी चिंगारी ने भीषण आग का रूप ले लिया, जिससे भारी नुकसान हो गया। गांव निवासी विरझु राम अपने खेत का करीब सौ बोझ गेहूं ट्रैक्टर-ट्रॉली से घर ला रहे थे, तभी घर के पास लटक रहे बिजली के तार के संपर्क में आने से चिंगारी निकली और ट्रॉली पर रखे गेहूं में आग लग गई। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए ट्रैक्टर का इंजन अलग कर बचा लिया, लेकिन ट्रॉली और उस पर रखा पूरा गेहूं जलकर राख हो गय
आग ने विकराल रूप लेते हुए पास में बंधे उदित भारती के दो पशुओं को बुरी तरह झुलसा दिया, वहीं महेश प्रसाद के खेत में रखा करीब 50 बोझ गेहूं भी जल गया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग को फैलने से रोका, जबकि करीब डेढ़ घंटे बाद पहुंची फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। पीड़ित किसानों ने बताया कि उनकी पूरी फसल जल गई, जिससे उनके सामने खाने तक का संकट खड़ा हो गया है। ग्राम प्रधान विमल यादव ने लेखपाल अशोक कुमार को सूचना देकर प्रशासन से पीड़ितों को मुआवजा देने की मांग की है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions