होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

खलिहान में लगी आग,33 बीघा सरसों की फसल जलकर खाक 

सोनभद्र:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी एरिया के लाली गांव में खलिहान में आग लगने से करीब 33 बीघा सरसों की फसल जलकर खाक हो गई। तेंदुहार ग्राम पंचायत के लाली गांव में में कुछ किसानों का सरसो का फसल काटकर खलिहान में मड़ाई के लिए रखा हुआ था। बुधवार की रात अबूझ परिस्थितियों में खलिहान में आग लग गई। धुआं उठते देख गांव में हड़कंप मच गया। आग फैलने लगी और आसपास रखें सभी किसानों की सरसो के फसलों को चपेट में ले लिया।  करीब 2 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने पर समरसेबल पंप चलाकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे किसानों में काफी आक्रोश रहा। इस अगलगी की घटना में एक ही परिवार के राहुल, रामसिंह, लक्ष्मण प्रसाद, मानसिंह बैसवार, बासमती का कुल 25 बीघा और दूसरे परिवार के हरिशंकर, रविशंकर पुत्रगण रामपति बैसवार व लीलावती पत्नी रामपति बैसवार का कुल 8 बीघा सरसो का फसल जलकर खाक हो गया। पीड़ित किसानों ने गुरुवार की सुबह पुलिस और राजस्व विभाग को घटना की सूचना देकर मुआवजा दिलाने हेतु कार्रवाई की मांग किया है।

sonbhadra

8:30 AM, Mar 13, 2026

Share:

Edited by: Ashish Gupta

खलिहान में लगी आग,33 बीघा सरसों की फसल जलकर खाक 
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र:घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पश्चिमी एरिया के लाली गांव में खलिहान में आग लगने से करीब 33 बीघा सरसों की फसल जलकर खाक हो गई। तेंदुहार ग्राम पंचायत के लाली गांव में में कुछ किसानों का सरसो का फसल काटकर खलिहान में मड़ाई के लिए रखा हुआ था। बुधवार की रात अबूझ परिस्थितियों में खलिहान में आग लग गई। धुआं उठते देख गांव में हड़कंप मच गया। आग फैलने लगी और आसपास रखें सभी किसानों की सरसो के फसलों को चपेट में ले लिया।  करीब 2 घंटे बाद बिजली आपूर्ति शुरू होने पर समरसेबल पंप चलाकर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। वहीं सूचना के बाद भी फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर नहीं पहुंची, जिससे किसानों में काफी आक्रोश रहा। इस अगलगी की घटना में एक ही परिवार के राहुल, रामसिंह, लक्ष्मण प्रसाद, मानसिंह बैसवार, बासमती का कुल 25 बीघा और दूसरे परिवार के हरिशंकर, रविशंकर पुत्रगण रामपति बैसवार व लीलावती पत्नी रामपति बैसवार का कुल 8 बीघा सरसो का फसल जलकर खाक हो गया। पीड़ित किसानों ने गुरुवार की सुबह पुलिस और राजस्व विभाग को घटना की सूचना देकर मुआवजा दिलाने हेतु कार्रवाई की मांग किया है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions