होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

जर्जर विद्युत तार गिरने से लगी आग, करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे लोग

जर्जर विद्युत तार गिरने से लगी आग, करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे लोग

8:18 PM, May 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Babu lal sharma

जर्जर विद्युत तार गिरने से लगी आग, करंट की चपेट में आने से बाल-बाल बचे लोग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

सोनभद्र।
म्योरपुर थाना क्षेत्र के पड़री गांव के टोला चपरा में मंगलवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब मुख्य विद्युत लाइन का जर्जर तार अचानक टूटकर जमीन पर गिर पड़ा। तार में करंट प्रवाहित होने के कारण मौके पर आग भी लग गई, जिससे आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।घटना बासदेव गुप्ता के घर के समीप हुई, जहां तार गिरते ही ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत लाइनमैन को सूचना दी। सूचना पर विद्युत आपूर्ति तत्काल बंद कराई गई, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई।ग्रामीणों ने बताया कि यह विद्युत तार काफी समय से जर्जर स्थिति में था और पहले भी कई बार इस तरह की समस्या सामने आ चुकी है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि समय रहते तारों को नहीं बदला गया, तो भविष्य में जान-माल की गंभीर हानि हो सकती है।घटना स्थल से कुछ ही दूरी पर बच्चे खेल रहे थे, जो इस हादसे में बाल-बाल बच गए। इसे लेकर ग्रामीणों ने भगवान का शुक्रिया अदा किया।मौके पर मौजूद मुन्नी लाल, बासदेव गुप्ता, आशीष, सोनू और राजबली सहित अन्य ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि जर्जर विद्युत तारों को तत्काल बदला जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions