शिक्षक दिवस पर काव्य संध्या में पांच हस्तियां होंगी सम्मानित
सोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, सोनभद्र के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा
8:40 PM, Sep 4, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

तीन कवयित्रियों, शिक्षक-कवि और वरिष्ठ अधिवक्ता-पत्रकार को मिलेगा सम्मानसोनभद्र। शहीद स्थल प्रबंधन ट्रस्ट करारी, सोनभद्र के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार, 5 सितंबर को रॉबर्ट्सगंज कचहरी परिसर स्थित अधिवक्ता भवन में काव्य संध्या का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में साहित्य, शिक्षा एवं पत्रकारिता के क्षेत्र में योगदान देने वाले पांच लोगों को सम्मानित किया जाएगा।कार्यक्रम के आयोजक एवं संयोजक प्रद्युम्न त्रिपाठी एडवोकेट ने बताया कि काव्य संध्या शाम पांच बजे से शुरू होगी। इस दौरान तीन कवयित्रियों कौशल्या कुमारी चौहान, दिव्या राय और अनुपम वाणी को सम्मानित किया जाएगा। इनके अलावा शिक्षक एवं कवि अरुण तिवारी तथा वरिष्ठ अधिवक्ता एवं पत्रकार राजेश कुमार पाठक को भी विभिन्न क्षेत्रों में उनके योगदान के लिए सम्मान प्रदान किया जाएगा।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में जिले के कई प्रमुख कवियों एवं साहित्यकारों को आमंत्रित किया गया है। इनमें अशोक तिवारी एडवोकेट, राकेश शरण मिश्र एडवोकेट, दिवाकर द्विवेदी 'मेघ', सुधाकर पांडेय 'स्वदेश प्रेम', प्रभात सिंह चंदेल, सुशील मिश्रा, दयानंद दयालु, मदन चौबे एडवोकेट और धर्मेश चौहान एडवोकेट प्रमुख रूप से शामिल हैं।आयोजकों के अनुसार काव्य संध्या में कवि एवं कवयित्रियां अपनी रचनाओं के माध्यम से श्रोताओं को साहित्यिक रस से सराबोर करेंगे। शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम साहित्य, शिक्षा और समाजसेवा के प्रति योगदान को सम्मान देने के साथ ही स्थानीय रचनाकारों को एक साझा मंच भी प्रदान करेगा।
यह भी पढ़ें






