होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन प्रतिष्ठानों से नमूने जांच के लिए भेजे

आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन प्रतिष्ठानों से नमूने जांच के लिए भेजे

8:14 PM, Aug 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

आटा निर्माण इकाइयों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, तीन प्रतिष्ठानों से नमूने जांच के लिए भेजे
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोनभद्र में आटा निर्माण इकाइयों का निरीक्षण कर तीन प्रतिष्ठानों से गेहूं के आटे के नमूने संग्रहित किए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, लखनऊ के निर्देशों के अनुपालन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने जनपद सोनभद्र में संचालित आटा निर्माण इकाइयों पर विशेष अभियान चलाया। यह कार्रवाई समाचार पत्रों में प्रकाशित आटा में शैलखड़ी (सोप स्टोन) एवं चावल आदि की मिलावट संबंधी खबरों के मद्देनजर की गई।अभियान के तहत 5 अगस्त 2026 को मेसर्स अनन्या फूड किंग इंडस्ट्रीज प्रा. लि. एवं मेसर्स शरद इंडस्ट्रीज, लसड़ा, पोस्ट-अवछोर, थाना रॉबर्ट्सगंज का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान इकाइयों को साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य पदार्थों को पैलेट पर सुरक्षित ढंग से रखने के निर्देश दिए गए। वहीं, मेसर्स शरद इंडस्ट्रीज में पाई गई कमियों को दूर करने के लिए सुधार सूचना जारी की गई।दोनों प्रतिष्ठानों से नियमानुसार गेहूं के आटे के 5-5 किलोग्राम के पैकेट खोलकर नमूने संग्रहित किए गए और जांच के लिए खाद्य विश्लेषक को भेजे गए। शेष बचे 3-3 किलोग्राम के पैकेटों को सील कर संबंधित प्रतिष्ठानों के स्वामियों की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा गया।इसके अतिरिक्त मेसर्स मां वैष्णो इंडस्ट्रीज, ग्राम सिरसाई, घोरावल का भी निरीक्षण किया गया, जहां से गेहूं के आटे का नमूना संग्रहित कर जांच हेतु संबंधित प्रयोगशाला भेजा गया।विभाग ने स्पष्ट किया है कि खाद्य विश्लेषक की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों के तहत नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions