सोनभद्र में ओबीसी बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना, 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
सोनभद्र में ओबीसी बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण योजना, 20 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन
5:18 PM, Jul 10, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र, 10 जुलाई 2026। पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, उत्तर प्रदेश द्वारा वर्ष 2026-27 के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के पात्र बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क कम्प्यूटर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। योजना के तहत चयनित अभ्यर्थियों को ओ-लेवल एवं सीसीसी कम्प्यूटर प्रशिक्षण प्रदान किया जाएगा।जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि ऐसे अभ्यर्थी, जिन्होंने न्यूनतम इंटरमीडिएट (12वीं) उत्तीर्ण किया हो तथा जिनके माता-पिता अथवा अभिभावकों की सभी स्रोतों से वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो, वे विभागीय पोर्टल पर 20 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।उन्होंने बताया कि ऑनलाइन आवेदन करने के बाद उसकी हार्ड कॉपी आवश्यक अभिलेखों के साथ 25 जुलाई 2026 तक जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-37, विकास भवन, लोढ़ी, सोनभद्र में जमा करना अनिवार्य होगा।जनपद में प्रशिक्षण के लिए तीन संस्थानों का चयन किया गया है, जिनमें कृष्णा इंस्टीट्यूट ऑफ कम्प्यूटर साइंस, सुकृत; कॉमन सर्विस सेंटर, नई बाजार, सोनभद्र तथा अंसार इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, रामनगर उत्तरी, दुद्धी शामिल हैं।योजना से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं आवेदन प्रक्रिया के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, विकास भवन, लोढ़ी, सोनभद्र से संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा मोबाइल नंबर 9369963358 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
यह भी पढ़ें






