होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

20 जुलाई तक मिलेगा जुलाई माह का निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

20 जुलाई तक मिलेगा जुलाई माह का निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित

8:28 PM, Jul 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

20 जुलाई तक मिलेगा जुलाई माह का निःशुल्क राशन, अंत्योदय कार्डधारकों को तीन माह की चीनी भी होगी वितरित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र, 07 जुलाई। जनपद में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए)-2013 के तहत जुलाई 2026 माह के निःशुल्क खाद्यान्न का वितरण शुरू हो गया है। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि उचित दर की दुकानों के माध्यम से 6 जुलाई से 20 जुलाई 2026 तक राशन का वितरण किया जाएगा। इस दौरान अंत्योदय कार्डधारकों को अप्रैल, मई और जून 2026 के सापेक्ष चीनी का वितरण भी किया जाएगा।जिला पूर्ति अधिकारी के अनुसार अंत्योदय (AAY) कार्डधारकों को प्रति कार्ड 35 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 10 किलोग्राम गेहूं और 25 किलोग्राम चावल शामिल है, निःशुल्क उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा तीन माह के सापेक्ष 3 किलोग्राम चीनी प्रति कार्ड 18 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से दी जाएगी।

वहीं पात्र गृहस्थी (PHH) राशन कार्डधारकों को प्रति यूनिट 5 किलोग्राम खाद्यान्न, जिसमें 1 किलोग्राम गेहूं और 4 किलोग्राम चावल शामिल है, निःशुल्क वितरित किया जाएगा।उन्होंने बताया कि जिन लाभार्थियों का बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण किसी कारणवश नहीं हो पा रहा है, वे 20 जुलाई तक मोबाइल ओटीपी सत्यापन के माध्यम से भी अपना खाद्यान्न प्राप्त कर सकते हैं।

जिला पूर्ति अधिकारी ने सभी राशन कार्डधारकों से अपील की है कि जिन सदस्यों की ई-केवाईसी अभी तक नहीं हुई है, वे शीघ्र अपनी उचित दर की दुकान पर जाकर ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी करा लें, ताकि भविष्य में खाद्यान्न वितरण का लाभ निर्बाध रूप से मिलता रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions