होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

फल लदा ट्रक व कार टकराया ट्रक पलटा, कार सवार तीन घायल

फल लदा ट्रक व कार टकराया ट्रक पलटा कार सवार तीन घायल

7:23 PM, May 2, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil kumar agrahari

फल लदा ट्रक व कार टकराया ट्रक पलटा, कार सवार तीन घायल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क





डाला सोनभद्र हाथीनाला थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीताली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आई एक कार और ट्रक दोनो पलट गई जिसमें सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ,एक मामूली रूप से चोटिल हो गया। जिन्हें तत्काल टोल प्लाजा एंबुलेंस से इलाज के लिए सीएचसी चोपन भेजा गया ।जानकारी मुताबिक हाथीनाला थाना अंतर्गत वाराणसी शक्तिनगर राजमार्ग स्थित रानीताली क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम को रॉबर्ट्सगंज की तरफ जा रही कार एक फल लदे ट्रक की चपेट में आ जाने से ट्रक और कार पलट गई, जिससे कार में सवार तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए ट्रक चालक मामूली रूप से चोटिल हो गया।बताया जा रहा है कि झारखंड प्रांत के डाल्टनगंज निवासीगण कार सवार रॉबर्ट्सगंज की तरफ से एक मांगलिक कार्यक्रम (तिलकोत्सव)में शामिल होने के बाद वापस डाल्टनगंज के लिए जा रहे थे कि रानीताली क्षेत्र मे हाथीनाला की तरफ जा रहे फल लदे ट्रक की चपेट में आ गए जिससे कार पलट गई ।कार में सवार रौनक (16),वैभव (18), राजेंद्र निवासीगण डाल्टनगंज झारखंड गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें इलाज के मालोघाट स्थित टोल प्लाजा की एंबुलेंस से सीएचसी चोपन भेजा गया ।सीएचसी चोपन के चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया ।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions