गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में दो माह से फरार गैंग लीडर गिरफ्तार
गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में दो माह से फरार गैंग लीडर गिरफ्तार
1:24 PM, Jul 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र:पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना अनपरा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित गैंग लीडर को गिरफ्तार किया है।थाना पिपरी में पंजीकृत मु0अ0सं0 89/2026, धारा 3(1) उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के मुकदमे में करीब दो माह से फरार चल रहे अभियुक्त एवं गैंग लीडर रोहित मल्लाह पुत्र स्वर्गीय राम जियावन, निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष को थाना अनपरा पुलिस टीम ने दिनांक 30 जुलाई 2026 को अपराह्न करीब 4:00 बजे गिरफ्तार किया।
गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।गिरफ्तार अभियुक्त—रोहित मल्लाह पुत्र स्वर्गीय राम जियावन, निवासी खड़िया बाजार, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष।
यह भी पढ़ें
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम—प्रभारी निरीक्षक श्री प्रणय प्रसून श्रीवास्तव, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।उपनिरीक्षक श्री अशोक सिंह, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।कांस्टेबल शशि भूषण, थाना अनपरा, जनपद सोनभद्र।






