होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

घोरावल पुलिस ने गंभीर धाराओं के वांछित आरोपी को दबोचा

घोरावल पुलिस ने गंभीर धाराओं के वांछित आरोपी को दबोचा

8:24 PM, Jul 8, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल पुलिस ने गंभीर धाराओं के वांछित आरोपी को दबोचा
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


मुखबिर की सूचना पर खुटहां तिराहा बाईपास से गिरफ्तारी, न्यायालय भेजा गया अभियुक्त

सोनभद्र। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना घोरावल पुलिस ने गंभीर धाराओं में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को खुटहां तिराहा बाईपास से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया।पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देश पर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल एवं क्षेत्राधिकारी घोरावल राजेश राय के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह के नेतृत्व में थाना घोरावल पुलिस ने यह कार्रवाई की।पुलिस के अनुसार थाना घोरावल पर पंजीकृत मुकदमा अपराध संख्या 112/2026 में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 64(1), 74, 77, 352 एवं 351(2) के तहत वांछित अभियुक्त बिरकेश उर्फ ब्रिकेशन पुत्र सुदर्शन यादव, निवासी ग्राम केवटा, थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र (उम्र लगभग 29 वर्ष) को मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर खुटहां तिराहा बाईपास, घोरावल से गिरफ्तार किया गया। आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर दिया गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions