घोरावल : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई मौत, दो घायल
घोरावल : सड़क दुर्घटना में बाइक सवार की हुई मौत, दो घायल, जांच में जुटी पुलिस, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जिला अस्पताल
10:52 PM, Apr 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल कोतवाली क्षेत्र के पेढ़ ग्राम पंचायत अंतर्गत नौगढ़वा टोला में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में 22 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार उसके दो साथी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में शोक और अफरा-तफरी का माहौल बन गया
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
मिली जानकारी के अनुसार, पेढ़ ग्राम पंचायत निवासी संदीप कोल (22 वर्ष), पुत्र संतोष कोल, अपने गांव के ही दो मित्रों—प्रिंस कोल (18 वर्ष), पुत्र पारसनाथ कोल और गोलू (18 वर्ष), पुत्र बिहारी—के साथ बाइक से घूमने निकले थे। बताया जा रहा है कि तीनों जैसे ही नौगढ़वा टोला की ओर बढ़े, कुछ ही दूरी पर उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई।
इतनी भीषण थी कि बिजली का खंभा तीन हिस्सों में टूट गया और तार भी जमीन पर गिर पड़े। हादसे की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़ पड़े। अस्पताल पहुंचते ही संदीप को मृत घोषित किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीणों और ग्राम प्रधान सुभाष पटेल मौके पर पहुंचे और तीनों घायलों को तत्काल घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने संदीप को मृत घोषित कर दिया।वहीं, हादसे में प्रिंस को सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिसके चलते प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। तीसरे युवक गोलू को भी चोटें आई हैं, जिसका उपचार जारी है
यह भी पढ़ें
पुलिस ने शुरू की जांच घटना की जानकारी मिलते ही चौकी प्रभारी घोरावल त्रिभुवन राय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और परिजनों से घटना की जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।
परिवार में मचा कोहराम
बताया जा रहा है कि संदीप कोल दो भाइयों में बड़ा था। उसकी असमय मृत्यु से परिवार में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है।






