घोरावल:कार्यकर्ता सम्मान समारोह में गूंजा धर्म-संस्कृति की रक्षा का संदेश
घोरावल (सोनभद्र)। महाविघ्नेश्वर पूजा समिति घोरावल के तत्वावधान में श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर छह दिवसीय पूजा समारोह के समापन के बाद शनिवार की रात कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूजा समिति के सदस्यों के साथ नगर के गणमान्य एवं वरिष्ठ लोगों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
8:48 PM, Sep 27, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

घोरावल (सोनभद्र)। महाविघ्नेश्वर पूजा समिति घोरावल के तत्वावधान में श्रीरामेश्वर रामलीला मंच पर छह दिवसीय पूजा समारोह के समापन के बाद शनिवार की रात कार्यकर्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूजा समिति के सदस्यों के साथ नगर के गणमान्य एवं वरिष्ठ लोगों का स्वागत-अभिनंदन किया गया। इसके बाद भंडारे का आयोजन कर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।पूजन के बाद प्रतिमा विसर्जन के उपरांत आयोजित सम्मान समारोह में पूजा कार्य में तन-मन से समर्पित होकर योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को मंच पर बारी-बारी से तिलक लगाकर सम्मानित किया गया। उन्हें अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ धर्म और संस्कृति से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर भी चर्चा हुई।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विहिप के विभाग मंत्री एवं पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार ने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम समाज एवं धर्म के प्राण हैं। धर्म और संस्कृति की रक्षा करना विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल का प्रमुख उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि गौ, गंगा और गीता की रक्षा के लिए संगठन प्रतिबद्ध है।उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति संपूर्ण विश्व को एक परिवार मानने की भावना रखती है। सनातन धर्म में हमेशा मानव, जीव-जंतु, पशु-पक्षी समेत समस्त प्राणियों के कल्याण की कामना की गई है।कार्यक्रम की अध्यक्षता देवेंद्र नाथ दुबे ने की, जबकि संचालन रामानंद पांडेय ने किया। समिति के अध्यक्ष ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।देवी जागरण और झांकियों ने मोहा मनसम्मान समारोह के बाद रात करीब दस बजे देवी जागरण एवं झांकी का आयोजन शुरू हुआ। मंच पर हनुमान जी, राधा-कृष्ण, शिव-पार्वती, महाकाल, आदिशक्ति दुर्गा और महाकाली की आकर्षक सजीव झांकियों का मंचन किया गया। मनमोहक प्रस्तुतियों को देखकर श्रद्धालु देर रात तक आनंदित होते रहे।कार्यक्रम में महाविघ्नेश्वर पूजा समिति के अध्यक्ष राजीव कुमार, बाबूलाल शर्मा, रामानंद पांडेय, कृष्ण कुमार किसानु, अशोक अग्रहरि, जय प्रकाश सेठ, अनुराग अग्रहरि, अरुण भोजवाल, वैभव, दिव्यांश अग्रहरि, कार्तिकेय, काबव्या, विनायक, विवेक उमर, प्रद्युम्न, अमन उमर, राहुल, बब्बू, नंदलाल, सोनू उमर, सूर्या गुप्ता, आयुष भोजवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें






