होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

हाइडिल कॉलोनी में आधी रात पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप

सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला वन रेंज अंतर्गत हाइडिल कॉलोनी में शुक्रवार की मध्य रात्रि उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। मगरमच्छ को अजय गोंड़ के घर के पास देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। देखते ही देखते मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई

10:23 AM, Oct 3, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

हाइडिल कॉलोनी में आधी रात पहुंचा विशालकाय मगरमच्छ, मचा हड़कंप
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




घर के पास मगरमच्छ दिखाई देने से दहशत में आए लोग, वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद किया सुरक्षित रेस्क्यू


चोपन सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के डाला वन रेंज अंतर्गत हाइडिल कॉलोनी में शुक्रवार की मध्य रात्रि उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय मगरमच्छ आबादी वाले इलाके में पहुंच गया। मगरमच्छ को अजय गोंड़ के घर के पास देखा गया, जिसके बाद आसपास के लोगों में भय का माहौल बन गया। देखते ही देखते मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।मगरमच्छ के आबादी क्षेत्र में पहुंचने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तत्काल वन विभाग को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही डाला वन रेंज की वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लेते हुए मगरमच्छ को सुरक्षित पकड़ने के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू किया।विशालकाय मगरमच्छ को काबू में करना वनकर्मियों के लिए आसान नहीं था। टीम ने काफी सावधानी और सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान चलाया। इस दौरान आसपास मौजूद लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने के लिए कहा गया, ताकि किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो।देर रात तक चले अभियान में वन विभाग के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद विशालकाय मगरमच्छ को सुरक्षित तरीके से पकड़ लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद कॉलोनी के लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग की टीम द्वारा मगरमच्छ को सुरक्षित स्थान पर ले जाने की कार्रवाई की गई।आबादी क्षेत्र में अचानक विशालकाय मगरमच्छ के पहुंचने की घटना को लेकर स्थानीय लोगों में काफी देर तक चर्चा होती रही। वहीं, वन विभाग की तत्परता से मगरमच्छ को बिना किसी जनहानि के सुरक्षित रेस्क्यू किए जाने पर लोगों ने राहत जताई।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions