घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
घर में फंदे से लटका मिला युवती का शव, पुलिस जांच में जुटी
7:02 AM, Jul 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

जुगैल (सोनभद्र)। जुगैल थाना क्षेत्र के जलकढ़वा गांव में शुक्रवार रात एक युवती का शव उसके घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।पुलिस के अनुसार जलकढ़वा निवासी रजवंती खरवार का विवाह कुछ समय पहले हुआ था, लेकिन शादी के बाद से वह अपने मायके में रह रही थी। शुक्रवार रात करीब आठ बजे घर के अन्य सदस्य किसी काम से बाहर गए हुए थे, जबकि रजवंती घर में अकेली थी।जब परिजन वापस घर पहुंचे तो देखा कि रजवंती का शव घर के बड़ेर से कपड़े की रस्सी के सहारे फंदे से लटका हुआ था। यह देख परिवार में चीख-पुकार मच गई। घटना की सूचना तत्काल जुगैल थाना पुलिस को दी गई।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक जांच-पड़ताल शुरू की। फिलहाल परिजनों की ओर से किसी के खिलाफ कोई तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट सहित अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। युवती की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका स्पष्ट कारण जांच पूरी होने के बाद ही सामने आ सकेगा।
यह भी पढ़ें






