होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

ओबीसी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु 10 जुलाई तक करें आवेदन

ओबीसी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु 10 जुलाई तक करें आवेदन

8:50 PM, Jun 22, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

ओबीसी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण हेतु 10 जुलाई तक करें आवेदन
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


इंटरमीडिएट उत्तीर्ण बेरोजगार युवक-युवतियों से मांगे गए आवेदन, आय सीमा एक लाख रुपये निर्धारित

सोनभद्र, 22 जून 2026। जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के बेरोजगार युवक-युवतियों को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने के उद्देश्य से संचालित कंप्यूटर प्रशिक्षण योजना के तहत आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नरेन्द्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए पात्र अभ्यर्थियों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।उन्होंने बताया कि योजना के अंतर्गत वही अभ्यर्थी आवेदन करने के पात्र होंगे, जिन्होंने न्यूनतम इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो तथा उनके माता-पिता अथवा अभिभावकों की सभी स्रोतों से कुल वार्षिक आय एक लाख रुपये से अधिक न हो।

जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 16 जून 2026 से 10 जुलाई 2026 तक विभागीय वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र भरने के बाद उसकी प्रति डाउनलोड कर आवश्यक अभिलेखों के साथ निर्धारित अवधि के भीतर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय में हार्डकॉपी जमा करना अनिवार्य होगा।उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण योजना का उद्देश्य युवाओं को कंप्यूटर शिक्षा प्रदान कर उन्हें रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसरों से जोड़ना है।

विज्ञापन

पात्र अभ्यर्थी समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर योजना का लाभ उठाएं।योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी कार्यालय, कक्ष संख्या-37, विकास भवन लोढ़ी, सोनभद्र में संपर्क कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त मोबाइल नंबर 9369963358 पर भी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।जिला प्रशासन ने पात्र युवक-युवतियों से अधिक से अधिक संख्या में आवेदन कर योजना का लाभ उठाने की अपील की है

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions