संत जेवियर्स स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दी भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
संत जेवियर्स स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे का भव्य आयोजन, विद्यार्थियों ने दी भावपूर्ण सांस्कृतिक प्रस्तुतियां
8:57 PM, Jul 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रॉबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। नगर स्थित संत जेवियर्स इंग्लिश मीडियम स्कूल में मंगलवार को ग्रैंड पैरेंट्स डे हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के दादा-दादी एवं नाना-नानी ने बड़ी संख्या में सहभागिता की। विद्यालय परिवार ने कुमकुम तिलक, बैज एवं अंगवस्त्र भेंट कर सभी ग्रैंड पैरेंट्स का आत्मीय स्वागत और सम्मान किया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके बाद विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, समूह गीत, समूह नृत्य तथा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लघु नाटिका "नो टू ओल्ड एज होम" ने परिवार में बुजुर्गों के सम्मान, उनके स्नेह और महत्व का प्रभावशाली संदेश दिया, जिसकी उपस्थित सभी लोगों ने सराहना की।विद्यालय के प्रधानाचार्य आनंद कुमार जॉन ने अपने संबोधन में कहा कि दादा-दादी और नाना-नानी परिवार की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव, संस्कार और स्नेह बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन नई पीढ़ी में अपने बुजुर्गों के प्रति सम्मान, अपनत्व और पारिवारिक मूल्यों को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होते हैं।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर भावनात्मक एवं उत्साहपूर्ण माहौल से सराबोर रहा। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी ग्रैंड पैरेंट्स का आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, आशीर्वाद और सहभागिता के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
यह भी पढ़ें






