BREAKING
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर सोनभद्र पुलिस का भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित

सोनभद्र। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनभद्र पुलिस लाइन में शनिवार को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

7:43 PM, Aug 15, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

स्वतंत्रता दिवस पर सोनभद्र पुलिस का भव्य समारोह, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी सम्मानित
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सोनभद्र पुलिस लाइन में शनिवार को गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने कैम्प कार्यालय एवं रिजर्व पुलिस लाइन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र एवं संविधान के प्रति निष्ठा, सत्यनिष्ठा और कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई गई।कैम्प कार्यालय में राष्ट्रगीत एवं राष्ट्रगान के साथ ध्वजारोहण के बाद पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और मिष्ठान वितरित किया गया। इसके बाद रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया गया। समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की मौजूदगी में देशभक्ति और अनुशासन का माहौल देखने को मिला।सत्यनिष्ठा और संवेदनशीलता के साथ ड्यूटी का आह्वानसमारोह को संबोधित करते हुए पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल एक अनुशासित एवं जिम्मेदार बल है, जिसके कंधों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने, आमजन की सुरक्षा और जनसेवा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिसकर्मियों से चुनौतीपूर्ण दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ करने का आह्वान किया।उन्होंने पुलिसकर्मियों को सकारात्मक सोच के साथ ऊर्जावान रहते हुए जनसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने के लिए प्रेरित किया। साथ ही सोनभद्र पुलिस परिवार के कठिन परिश्रम और सार्थक प्रयासों की सराहना की। उन्होंने धार्मिक आयोजनों, त्योहारों, कांवड़ यात्रा, जुलूस एवं अन्य चुनौतीपूर्ण कार्यक्रमों को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिसकर्मियों को बधाई दी।उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को पदक व प्रशस्ति-पत्रसमारोह के दौरान गृह मंत्रालय, भारत सरकार एवं पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदत्त पदक एवं प्रशस्ति-पत्र सराहनीय एवं उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रदान किए गए। सम्मानित पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके कर्तव्यनिष्ठ एवं सराहनीय कार्यों की प्रशंसा की गई।समारोह में पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सामूहिक उपस्थिति के बीच सम्मान प्रदान किए जाने से पुलिस बल का उत्साह बढ़ा। अधिकारियों ने सम्मानित कर्मियों से इसी तरह निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य करने का आह्वान किया।पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेशस्वतंत्रता दिवस समारोह के उपरांत पुलिस अधिकारियों द्वारा पौधरोपण किया गया। पौधरोपण के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण और हरित सोनभद्र का संदेश दिया गया। अधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों ने पौधों के संरक्षण की दिशा में भी जागरूकता का संदेश दिया।इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार, क्षेत्राधिकारी पुलिस कार्यालय भुवनेश्वर सिंह, प्रतिसार निरीक्षक सोनभद्र मुहम्मद नदीम सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।अंत में पुलिस अधीक्षक ने समस्त सोनभद्र पुलिस परिवार, जनपदवासियों एवं देशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions