अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुद्धी में सामूहिक योगाभ्यास, 93 वर्षीय रामलगन आर्य व मीडिया कर्मी हुए सम्मानित
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर दुद्धी में सामूहिक योगाभ्यास, 93 वर्षीय रामलगन आर्य व मीडिया कर्मी हुए सम्मानित
7:45 PM, Jun 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शनिवार को दुद्धी स्थित रामलीला खेल मैदान में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष तथा भाजपा नेता रामनरेश पासवान एवं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।पतंजलि योगपीठ के जिला प्रभारी वीरेंद्र योगी एवं महिला समिति की जिला प्रभारी ममता श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में योग शिक्षिकाओं पूजा सिंह एवं रीतिका प्रजापति ने उपस्थित लोगों को विभिन्न योगासनों और प्राणायाम का अभ्यास कराया। कार्यक्रम की शुरुआत गायत्री मंत्रोच्चारण एवं “सर्वे भवन्तु सुखिनः, सर्वे सन्तु निरामयाः” के मंगलकामना मंत्र के साथ हुई।योगाभ्यास के दौरान स्वस्थ एवं निरोगी समाज की कामना के साथ सैकड़ों लोगों ने सामूहिक रूप से योग किया। वहीं मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ियों ने हैरतअंगेज योग प्रदर्शन कर उपस्थित लोगों का ध्यान आकर्षित किया। सुषमा जायसवाल ने सूर्य नमस्कार की प्रभावशाली प्रस्तुति देकर योग के महत्व को रेखांकित किया।इस अवसर पर 93 वर्षीय वयोवृद्ध समाजसेवी रामलगन आर्य को उनके सामाजिक योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही मीडिया जगत से जुड़े जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, अशोक कनौजिया, राकेश गुप्ता, श्याम अग्रहरि, रामेश्वर प्रसाद राय सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को अंगवस्त्र एवं पुस्तक भेंट कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का संयोजन नगर पंचायत दुद्धी द्वारा किया गया। समारोह में पतंजलि योगपीठ से डॉ. अरुण कुमार विश्वास, राधेश्याम अग्रहरि, नंदलाल भारती, नगर पंचायत स्वच्छता मिशन के ब्रांड एंबेसडर जितेन्द्र कुमार चन्द्रवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, नंदलाल अग्रहरि एडवोकेट, प्रेमचंद यादव एडवोकेट, दिलीप पांडे, सभासद धीरज जायसवाल, निरंजन गुप्ता, संदीप कुमार गुप्ता, चेतन श्रीवास्तव, विष्णुकांत तिवारी, रामरक्षा सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।मुख्य अतिथि रामनरेश पासवान ने कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने लोगों से योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
यह भी पढ़ें






