हनुमंत कथा और महादिव्य दरबार का शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
हनुमंत कथा और महादिव्य दरबार का शुभारंभ, पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़
9:05 PM, Jun 17, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सरौली के डीहबाबा मंदिर प्रांगण में पांच दिवसीय धार्मिक आयोजन
शुरूएक ही चौपाई पर पांच दिन तक होगी कथा, छह श्रद्धालुओं की अर्जी हुई स्वीकार
यह भी पढ़ें
करमा (सोनभद्र)। करमा ब्लॉक के सरौली ग्राम पंचायत स्थित डीहबाबा मंदिर प्रांगण में आयोजित पांच दिवसीय हनुमंत यज्ञ, हनुमंत कथा एवं महादिव्य दरबार का शुभारंभ श्रद्धा और भक्ति के वातावरण में हुआ। कथा के प्रथम दिवस बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रभु श्रीराम और हनुमान जी की महिमा का श्रवण किया। आयोजन स्थल पर पहले ही दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी, जिसमें महिलाओं की संख्या उल्लेखनीय रही।कथा वाचन करते हुए सीधेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पंडित आदर्श कृष्ण शास्त्री महाराज ने कहा कि “प्रभु चरित्र सुनिबे को रसिया, राम लखन सीता मन बसिया” चौपाई पर आधारित कथा पूरे पांच दिनों तक चलेगी। उन्होंने बताया कि भगवान हनुमान अपने आराध्य प्रभु श्रीराम के चरित्र सुनने वाले सबसे बड़े रसिक हैं और इसी भाव को केंद्र में रखकर कथा का विस्तार किया जाएगा।महादिव्य दरबार में दैहिक, दैविक और भौतिक कष्टों के निवारण हेतु श्रद्धालुओं की अर्जी स्वीकार की गई। प्रथम दिवस छह लोगों की व्यक्तिगत अर्जी स्वीकार हुई, जबकि महाराज श्री ने बालाजी महाराज के चरणों में सामूहिक अर्जी भी प्रस्तुत की।कार्यक्रम के दौरान मानस हंस श्री श्यामबली पाठक द्वारा सुंदरकांड के पंचम सोपान का पारायण किया गया। मंच संचालन आचार्य पंडित मनोज कुमार दीक्षित ने किया। उन्होंने बताया कि कथा के पहले ही दिन पंडाल श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया।यज्ञाचार्य के रूप में आचार्य राजन पांडेय, आलोक तिवारी, अभिषेक पाठक, शिवम शुक्ला एवं दीपक पांडेय ने धार्मिक अनुष्ठानों का संचालन किया। आयोजन के मुख्य यजमान प्रेमनाथ उपाध्याय (मिलिट्री) एवं उनकी धर्मपत्नी रहे, जबकि सहायक यजमान के रूप में दिनकर पांडेय एवं उनकी धर्मपत्नी ने सहभागिता निभाई।इस अवसर पर मनीष पांडेय, सुभाष दीक्षित, दीपेंद्र सिंह, प्रफुल्ल, आलोक मिश्रा, विमलेश गिरी, मनीष गिरी, राजेश पटेल, अवधेश पांडेय, सूरज पटेल, अशोक यादव, हीरालाल यादव, अशोक पटेल, गोपाल यादव सहित क्षेत्र के गणमान्य नागरिक एवं हजारों श्रद्धालु उपस्थित रहे।धार्मिक आयोजन के दौरान पूरे क्षेत्र में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का माहौल बना रहा। आगामी दिनों में कथा एवं दिव्य दरबार में और अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।






