ईद-उल-अजहा पर रॉबर्ट्सगंज में सौहार्द कार्यक्रम आयोजित, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
ईद-उल-अजहा पर रॉबर्ट्सगंज में सौहार्द कार्यक्रम आयोजित, अमन-चैन और भाईचारे का दिया संदेश
5:59 PM, May 28, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

रॉबर्ट्सगंज, सोनभद्र। ईद-उल-अजहा के मुबारक मौके पर रविवार को रॉबर्ट्सगंज शहर में नमाज अदा करने के बाद एक भव्य सौहार्द एवं मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों के गणमान्य लोग एक मंच पर एकत्र हुए और जिले में अमन-चैन, भाईचारे तथा खुशहाली की दुआ की।इस अवसर पर अल ईमान फाउंडेशन के सदर हाजी सलीम हुसैन, सदर मुश्ताक अहमद खान, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व सदर अजहर खान विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम में सभी लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संकल्प लिया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अल ईमान फाउंडेशन के सदर हाजी सलीम हुसैन ने कहा कि ईद-उल-अजहा त्याग, कुर्बानी और इंसानियत का पैगाम देने वाला त्योहार है। उन्होंने कहा कि अल ईमान फाउंडेशन समाज के हर वर्ग की सेवा और आपसी मोहब्बत को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि सोनभद्र की एकता ही जिले की सबसे बड़ी ताकत है।वहीं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने कहा कि त्योहारों का असली उद्देश्य लोगों के दिलों को जोड़ना और आपसी रिश्तों को मजबूत करना है। उन्होंने सोनभद्र की गंगा-जमुनी तहजीब की सराहना करते हुए कहा कि यह पूरे उत्तर प्रदेश के लिए एक मिसाल है। उन्होंने सभी जनपदवासियों को ईद की शुभकामनाएं दीं।सदर मुश्ताक अहमद खान ने अपने संबोधन में कहा कि ईद-उल-अजहा के पावन अवसर पर गरीबों, यतीमों और जरूरतमंदों की मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कुर्बानी का असली संदेश दूसरों की खुशियों में शामिल होना और इंसानियत की सेवा करना है।इसके साथ ही पूर्व सदर अजहर खान ने कहा कि आज का सौहार्दपूर्ण माहौल सोनभद्र की खूबसूरती को दर्शाता है, जहां हिंदू-मुस्लिम-सिख-ईसाई सभी मिल-जुलकर त्योहार मनाते हैं। उन्होंने कहा कि इस भाईचारे और एकता को हमेशा कायम रखना हम सबकी जिम्मेदारी है।कार्यक्रम के अंत में देश और प्रदेश में अमन-शांति, तरक्की और खुशहाली के लिए सामूहिक दुआ की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने भी कार्यक्रम में शिरकत कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया।
यह भी पढ़ें






