हाथीनाला पुलिस को मिली सफलता, 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
हाथीनाला पुलिस को मिली सफलता, 10 लीटर अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार
7:47 PM, May 11, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी मार्ग के हथवानी मोड़ पर देर शाम हुई कार्रवाई, आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्जडाला/सोनभद्र। अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत हाथीनाला थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक अभियुक्त को 10 लीटर अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।थाना प्रभारी उदय भान राव ने बताया कि रविवार देर शाम दुद्धी मार्ग स्थित हथवानी मोड़ के पास पुलिस टीम संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को देखकर एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिया, जिसे रोककर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 लीटर अवैध शराब बरामद हुई।पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान बुद्धि नारायण (35) निवासी सऊडीह हथवानी के रूप में हुई। पुलिस ने अभियुक्त को हिरासत में लेकर थाना लाया, जहां उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा संख्या 20/2026 पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की गई।गिरफ्तारी अभियान में एसआई राजेश कुमार राय, हेड कांस्टेबल बृजेश यादव तथा कांस्टेबल प्रदुम्मन यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
यह भी पढ़ें






