अपडेट तेज रफ्तार का कहर, मधुपुर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, दो घायल
तेज रफ्तार का कहर, मधुपुर फ्लाईओवर पर अज्ञात वाहन की टक्कर से दो की मौत, दो घायल
1:58 PM, Aug 5, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र जनपद के रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वाराणसी–शक्तिनगर मार्ग स्थित मधुपुर फ्लाईओवर पर बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बाइक सवार चार लोगों को पीछे से आए एक अज्ञात चार पहिया वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक महिला और एक बच्चे सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस के अनुसार, 5 अगस्त 2026 को करीब दोपहर 12 बजे बाइक संख्या UP 64 V 7214 पर सवार चार लोग मधुपुर बाजार से अपने घर सुकृत की ओर जा रहे थे। मधुपुर फ्लाईओवर पर पीछे से आए अज्ञात चार पहिया वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी।
दुर्घटना में सुभाष पुत्र रमेश यादव (27 वर्ष), निवासी परही, थाना रॉबर्ट्सगंज तथा त्रेता देवी पत्नी छोटक यादव (70 वर्ष), निवासी चहलवा, सुकृत की मौके पर ही मृत्यु हो गई। वहीं सीमा देवी पत्नी उमेश यादव (26 वर्ष) और आर्यन यादव पुत्र उमेश यादव (8 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए मधुपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) भेजा गया। घायलों का उपचार जारी है।पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी स्थित पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है।
अज्ञात चार पहिया वाहन की पहचान करने और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।हादसे के बाद फ्लाईओवर पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा और यातायात भी प्रभावित हुआ। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया।






