होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

तेज रफ्तार का कहर: टीपर-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

तेज रफ्तार का कहर: टीपर-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत

1:38 PM, May 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

तेज रफ्तार का कहर: टीपर-बाइक की भिड़ंत में युवक की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। जिले के बिल्ली चढ़ाई मार्ग पर सोमवार को हुए भीषण सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।प्राप्त जानकारी के अनुसार, सिंगरौली जनपद के ग्राम मिर्जापुर निवासी करन यादव (24), पुत्र राजकुमार यादव, बाइक से चोपन की ओर से ओबरा जा रहा था। जैसे ही वह बिल्ली चढ़ाई के पास पहुंचा, उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे टीपर से जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि पोस्टमार्टम ओबरा में कराया जाएगा।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, इस दर्दनाक हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions