होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

बाइक और डिजायर कार में आमने-सामने की भिड़ंत, छह घायल, सीएचसी दुद्धी में कराया गया भर्ती

एनएच-39 पर बाइक और डिजायर कार में आमने-सामने की भिड़ंत, छह घायल, सीएचसी दुद्धी में कराया गया भर्ती

9:30 PM, Jul 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

बाइक और डिजायर कार में आमने-सामने की भिड़ंत, छह घायल, सीएचसी दुद्धी में कराया गया भर्ती
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के पोलवा गांव के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच-39) पर मंगलवार अपराह्न करीब तीन बजे बाइक और मारुति सुजुकी डिजायर कार के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार कुल छह लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुद्धी पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार, बाइक पर सवार दोनों युवक विंढमगंज थाना क्षेत्र के हरनाकछार गांव के निवासी हैं। वहीं कार में सवार लोग झारखंड के गढ़वा जिले के रहने वाले बताए गए हैं। कार सवारों की पहचान शिवराज (30) पुत्र रामकुमार, प्रीतम (32), उनकी पत्नी अनिमा (28) तथा तीन वर्षीय जीव के रूप में हुई है। बाइक सवार दोनों युवकों के नाम समाचार लिखे जाने तक स्पष्ट नहीं हो सके थे।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना तेज था कि टक्कर के बाद दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्काल राहत कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को निजी वाहनों से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया।सीएचसी दुद्धी में चिकित्सक डॉ. मनोहर सिंह ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। चिकित्सकों के अनुसार सभी की हालत फिलहाल स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक दुद्धी की ओर जा रही थी, जबकि डिजायर कार झारखंड की ओर जा रही थी। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions