होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भीषण सड़क हादसा:टैंकर और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, ट्रक चालक की मौत

टैंकर और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, ट्रक चालक की मौत

7:53 AM, Aug 7, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Anil Kumar agrahari

भीषण सड़क हादसा:टैंकर और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने भिड़ंत, ट्रक चालक की मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र:पिपरी थाना क्षेत्र अंतर्गत मुर्धवा-बीजपुर मार्ग के जंगल क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। डीजल टैंकर और कोयला लदे ट्रक की आमने-सामने हुई टक्कर में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

मृतक की पहचान रॉबर्ट्सगंज निवासी 60 वर्षीय श्याम के रूप में हुई है। हादसे के बाद चालक ट्रक के केबिन में फंस गया था। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना के बाद डीजल टैंकर सड़क पर आड़ा हो गया, जिससे मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। कई किलोमीटर लंबा जाम लगने से औद्योगिक संस्थानों के कर्मचारी और अन्य राहगीरों को घंटों परेशानी का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाने का कार्य शुरू किया। साथ ही, यातायात सुचारु रखने के लिए डायवर्जन की व्यवस्था भी की गई।फिलहाल पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions