पूर्व विधायक के आवास के बाहर हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला से भिड़े शारदा प्रसाद; मारपीट का वीडियो वायरल
सोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित पूर्व विधायक शारदा प्रसाद के आवास के बाहर मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक महिला पूर्व विधायक से उलझती नजर आ रही है, जबकि कुछ लोग हाथों में डंडे लेकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं
8:29 PM, Nov 3, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

पूर्व विधायक शारदा प्रसाद के आवास के बाहर मारपीट, महिला से विवाद का वीडियो वायरल; दोनों पक्षों ने दी तहरीरसोनभद्र। राबर्ट्सगंज कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित पूर्व विधायक शारदा प्रसाद के आवास के बाहर मंगलवार को दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। वीडियो में एक महिला पूर्व विधायक से उलझती नजर आ रही है, जबकि कुछ लोग हाथों में डंडे लेकर मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।मामले को लेकर चर्चा है कि विवाद पूर्व विधायक के आवास पर करीब 15 वर्षों से घरेलू काम करने वाली महिला और उनके समर्थकों के बीच हुआ। महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया है कि वह लंबे समय से पूर्व विधायक के आवास पर काम करती है। वह उनके बिच्छी स्थित आवास पर गई थी, जहां किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। इसके बाद वह कोतवाली के पास स्थित आवास पर लौट आई।आरोप है कि मंगलवार को इसी विवाद को लेकर दोनों पक्ष एक बार फिर आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित होने के बाद मामला चर्चा में आ गया है।वहीं, पूर्व विधायक शारदा प्रसाद का कहना है कि उनके प्रतिनिधि के साथ मारपीट की जा रही थी। वह बीच-बचाव करने पहुंचे थे। दूसरी ओर, महिला ने भी अपनी शिकायत पुलिस को सौंपी है।दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस कर रही जांचइस संबंध में राबर्ट्सगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर प्राप्त हुई है। घायलों का मेडिकल परीक्षण कराने के साथ ही मामले की जांच की जा रही है। जांच और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।फिलहाल पुलिस दोनों पक्षों के आरोपों की जांच कर रही है। वायरल वीडियो भी घटनाक्रम की पड़ताल में अहम हो सकता है।
यह भी पढ़ें






