कच्ची दीवार ढहने से हिंडालको कर्मचारी की मौत, नाइट ड्यूटी पर जाने से पहले हुआ हादसा
कच्ची दीवार ढहने से हिंडालको कर्मचारी की मौत, नाइट ड्यूटी पर जाने से पहले हुआ हादसा
9:56 PM, Jul 25, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मुरलीगढ़ वार्ड नंबर आठ में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में हिंडालको के कर्मचारी की कच्ची मिट्टी की दीवार ढहने से मौत हो गई। वह नाइट ड्यूटी पर जाने से पहले अपने घर में आराम कर रहे थे।जानकारी के अनुसार, मुरलीगढ़ वार्ड आठ निवासी 45 वर्षीय कुंदन सिंह, पुत्र भुवनेश्वर सिंह, हिंडालको में कार्यरत थे। शुक्रवार शाम करीब छह बजे वह घर में विश्राम कर रहे थे। इसी दौरान मकान की एकमात्र कच्ची मिट्टी की दीवार अचानक भरभराकर उनके ऊपर गिर गई। मकान का बाकी हिस्सा पक्का बना हुआ है।दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर उनकी पत्नी और बच्चे मौके पर पहुंचे। परिजनों ने घबराहट के बीच मलबा हटाकर उन्हें बाहर निकाला। इसके बाद पड़ोसियों की मदद से उन्हें तत्काल निजी वाहन से हिंडालको अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।हादसा इतना अचानक हुआ कि आसपास के अधिकांश लोगों को इसकी जानकारी भी नहीं हो सकी। देर रात शव को हिंडालको अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। रात अधिक होने के कारण आगे की कानूनी कार्रवाई नहीं हो सकी।घटना की सूचना मिलने पर पिपरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटनास्थल का निरीक्षण किया और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
यह भी पढ़ें






