भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
भीषण सड़क हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, चालक फरार
7:43 PM, Jun 21, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Jitendra Kumar chandrwanshi

दुद्धी (सोनभद्र)। विंढमगंज थाना क्षेत्र के कोन मोड़ के पास रविवार सुबह हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है।प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 9 बजे दुद्धी की ओर से आ रही ट्रक संख्या NL-01L-0343 अचानक अनियंत्रित हो गई और विंढमगंज बाजार की ओर जा रहे बाइक सवार दशरथ (30 वर्ष) पुत्र रामदेव निवासी सलैयाडीह, थाना विंढमगंज को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।हादसे के बाद चालक ट्रक को सड़क पर छोड़कर फरार हो गया। सूचना मिलते ही विंढमगंज पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी स्थित मर्चरी हाउस भेज दिया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को सीज कर दिया है और फरार चालक की तलाश में जुट गई है।घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।स्थानीय ग्रामीणों लव कुश चंद्रवंशी, जितेंद्र कुमार, अजय कुमार और मुकेश कुमार ने बताया कि विंढमगंज सीता मोड़, कोन मोड़ और दुद्धी मार्ग पर आए दिन सड़क दुर्घटनाएं होती रहती हैं। इसके बावजूद शासन-प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं। उन्होंने बताया कि कई हादसे नशे में वाहन चलाने, तेज रफ्तार तथा दुर्घटना के बाद वाहन चालकों के फरार हो जाने के कारण होते हैं।ग्रामीणों का कहना है कि कोन मोड़ के समीप बस स्टैंड होने के कारण सड़क किनारे बसों और टेम्पो का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। लोगों ने प्रशासन से कोन मोड़ पर स्पीड ब्रेकर, चेतावनी संकेतक बोर्ड तथा नियमित पुलिस तैनाती की मांग की है, ताकि भविष्य में होने वाली दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि सुरक्षा व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया तो क्षेत्र में दुर्घटनाओं का सिलसिला लगातार जारी
यह भी पढ़ें






