होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

दहेज हत्या मामले में पति व ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दहेज हत्या मामले में पति व ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल

9:52 AM, Jun 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दहेज हत्या मामले में पति व ससुर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


घोरावल (सोनभद्र)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जानर गांव में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पति और ससुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले में दहेज उत्पीड़न और दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।जानकारी के अनुसार, जानर गांव निवासी गुंजन यादव पत्नी इंद्रजीत यादव का शव मंगलवार को घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला था। घटना के बाद मृतका के पिता सोमारू यादव ने दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने तथा हत्या करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी।तहरीर के आधार पर पुलिस ने पति इंद्रजीत यादव, ससुर कांता यादव, सास सोबरा देवी तथा ननद सोना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न एवं दहेज हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। आरोपित घटना के बाद से फरार चल रहे थे।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक बृजेश सिंह ने बताया कि गुरुवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पति इंद्रजीत यादव और ससुर कांता यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। मामले के अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। वहीं, घटना की जांच भी जारी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions