होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पेड़ है तो प्राण है महा अभियान: सांसद छोटेलाल खरवार व वन क्षेत्राधिकारी ने किया वृक्षारोपण

पेड़ है तो प्राण है महा अभियान: सांसद छोटेलाल खरवार व वन क्षेत्राधिकारी ने किया वृक्षारोपण

2:32 PM, Jul 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

पेड़ है तो प्राण है महा अभियान: सांसद छोटेलाल खरवार व वन क्षेत्राधिकारी ने किया वृक्षारोपण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


चुर्क, सोनभद्र। प्रदेश सरकार के "पेड़ है तो प्राण है" महा अभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत चुर्क के वार्ड नंबर-1 स्थित ईदगाह प्रांगण में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार एवं रॉबर्ट्सगंज की वन क्षेत्राधिकारी अनामिका गौतम ने संयुक्त रूप से सागौन का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाना तथा उनका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से भी अधिकाधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि पेड़ केवल छाया और ऑक्सीजन ही नहीं देते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण की अमूल्य धरोहर भी हैं। इस मौके पर वन क्षेत्राधिकारी अनामिका गौतम,बबुआ यादव वन दारोगा,पवन सिंह (FSO)सचिन यादव (FSO)रवि तिवारी (बीट प्रभारी)चन्दन कुमार(वन दारोगा) राबर्ट्सगंज सपा सांसद छोटेलाल, सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव पुर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा सईद कुरैशी तमाम लोग मौजूद रहे के साथ साथ

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions