होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

पेड़ है तो प्राण है' महाअभियान: सांसद छोटेलाल खरवार व पूर्व विधायक ने किया वृक्षारोपण

पेड़ है तो प्राण है' महाअभियान: सांसद छोटेलाल खरवार व पूर्व विधायक ने किया वृक्षारोपण

2:21 PM, Jul 5, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

पेड़ है तो प्राण है' महाअभियान: सांसद छोटेलाल खरवार व पूर्व विधायक ने किया वृक्षारोपण
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क






चुर्क/सोनभद्र। एक जुलाई से सात जुलाई तक पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान 'पेड़ है तो प्राण है' महाअभियान के तहत रविवार को नगर पंचायत चुर्क के वार्ड संख्या-1 स्थित ईदगाह प्रांगण में पुर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जन्मदिन के अवसर पर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के सांसद छोटेलाल खरवार एवं सपा के पुर्व सदर विधायक अविनाश कुशवाहा ने संयुक्त रूप से फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों एवं स्थानीय लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरणीय संकट से निपटने के लिए वृक्षारोपण समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। यदि प्रत्येक व्यक्ति एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल करे, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण मिल सकता है।इस दौरान जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने लोगों से अभियान को जनआंदोलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि वृक्ष ही जीवन का आधार हैं और पर्यावरण संरक्षण प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।सपा जिलाध्यक्ष रामनिहोर यादव, सईद कुरैशी सपा जिला महासचिव,पारब्रम्ह, अजय कुमार निषाद, राजनाथ यादव, मनोज सिंह, असलम खान, पेवारु यादव, राजू मौर्य, शहबान, शहजाद, सत्यम, साहिल सहित तमाम सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions