प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने घर-घर पहुंचकर परखी हर घर नल योजना की हकीकत
प्रभारी मंत्री रविन्द्र जायसवाल ने घर-घर पहुंचकर परखी हर घर नल योजना की हकीकत
8:54 PM, Jun 1, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

सोनभद्र: जनपद के प्रभारी मंत्री एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने सोमवार को विकास खंड नगवां के विभिन्न गांवों का दौरा कर हर घर नल योजना के अंतर्गत संचालित जलापूर्ति व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर पहुंचकर नल की टोटी खोलकर पानी की उपलब्धता की जांच की और ग्रामीणों से संवाद कर योजना के क्रियान्वयन की वास्तविक स्थिति जानी।निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि हर घर नल योजना के माध्यम से उन्हें नियमित रूप से स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो रहा है, जिससे उनकी वर्षों पुरानी पेयजल समस्या का समाधान हुआ है।
ग्रामीणों ने योजना के सफल संचालन पर संतोष व्यक्त करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया।प्रभारी मंत्री ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है कि प्रत्येक ग्रामीण परिवार को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध हो।
उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जलापूर्ति व्यवस्था की सतत निगरानी की जाए तथा किसी भी प्रकार की शिकायत मिलने पर उसका तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सुशासन की पहचान है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
हर घर नल योजना ग्रामीण क्षेत्रों में जीवन स्तर सुधारने और महिलाओं को पानी की समस्या से राहत दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हो रही है।
इस अवसर पर जिलाधिकारी चर्चित गौड़, पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे) रोहित यादव, जल जीवन मिशन के अधिकारी तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।






