मुसही गांव में जेसीबी से खोदकर खराब किया स्कूल जाने वाला रास्ता, बच्चों और ग्रामीणों की बढ़ी परेशानी
सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के मुसही गांव में स्कूल जाने वाले रास्ते को जेसीबी से कई जगह खोदकर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
8:07 PM, Oct 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। चुर्क चौकी क्षेत्र के मुसही गांव में स्कूल जाने वाले रास्ते को जेसीबी से कई जगह खोदकर क्षतिग्रस्त किए जाने का मामला सामने आया है। इससे स्कूल आने-जाने वाले बच्चों के साथ-साथ ग्रामीणों को भी आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जितेंद्र वाल्मीकि के अनुसार, गांव के ही सोनू निगम, विजय भारती और राम केवल हरिजन ने बिना किसी आदेश के जेसीबी लगाकर रास्ते को कई जगह से खुदवा दिया। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों के लिए रास्ते से गुजरना मुश्किल हो गया है। इसी मार्ग से ग्रामीण भी प्रतिदिन आवागमन करते हैं।बताया गया कि कुछ वर्ष पहले इसी रास्ते पर जिला प्रशासन के निर्देश पर ग्राम प्रधान द्वारा इंटरलॉकिंग का कार्य कराया गया था। रास्ता क्षतिग्रस्त होने के बाद विधायक निधि से इसके निर्माण का कार्य भी चल रहा था। ऐसे में रास्ते को खोदकर खराब किए जाने से निर्माण कार्य और ग्रामीणों की आवाजाही प्रभावित होने की बात कही जा रही है।ग्रामीणों के लिए यह रास्ता आवागमन का महत्वपूर्ण साधन है। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को हो रही परेशानी को देखते हुए संबंधित अधिकारियों से मामले की जांच कराकर रास्ते को दुरुस्त कराने की मांग की जा रही है।
यह भी पढ़ें






