BREAKING
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोनभद्र में बढ़ी सुरक्षा, रेलवे स्टेशन समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग

सोनभद्र, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोनभद्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अभिसूचना विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

8:46 PM, Aug 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर सोनभद्र में बढ़ी सुरक्षा, रेलवे स्टेशन समेत महत्वपूर्ण स्थानों पर सघन चेकिंग
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क

अभिसूचना विभाग की टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की जांच कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

सोनभद्र, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर सोनभद्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस ने सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में जनपद में सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए अभिसूचना विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन समेत विभिन्न महत्वपूर्ण और संवेदनशील स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया।

निरीक्षक महेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में अभिसूचना विभाग की टीम ने रेलवे स्टेशन, इको प्वाइंट सहित अन्य प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की गहनता से जांच की गई। टीम ने सार्वजनिक स्थलों पर मौजूद लोगों और गतिविधियों पर भी निगरानी रखी।

विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक स्वतंत्रता दिवस समारोह को देखते हुए रेलवे स्टेशन, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, पर्यटक स्थलों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तत्काल कार्रवाई के लिए पुलिस एवं अभिसूचना तंत्र को सक्रिय रखा गया है।चेकिंग अभियान में अमर देव यादव, राकेश पाल,धर्मेन्द्र कुमार दूबे और अमित सिंह शामिल रहे।

पुलिस ने आमजन से भी अपील की है कि यदि किसी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलती है तो तत्काल पुलिस को सूचित करें। अधिकारियों का कहना है कि स्वतंत्रता दिवस के दौरान जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेगा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions