होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर लेखपालों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार

सोनभद्र। तहसील रॉबर्ट्सगंज में उपजिलाधिकारी सदर के स्थानांतरण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। लेखपालों ने “एसडीएम हटाओ” के नारे लगाते हुए अनिश्चितकालीन संपूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।

4:53 PM, Sep 29, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

एसडीएम के स्थानांतरण की मांग को लेकर लेखपालों का अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




सोनभद्र। तहसील रॉबर्ट्सगंज में उपजिलाधिकारी सदर के स्थानांतरण की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने मंगलवार को दूसरे दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। लेखपालों ने “एसडीएम हटाओ” के नारे लगाते हुए अनिश्चितकालीन संपूर्ण कार्य बहिष्कार शुरू कर दिया।तहसील अध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में चल रहे धरने में लेखपालों ने उपजिलाधिकारी सदर पर दुर्व्यवहार और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। संघ ने क्षेत्र लखनपुरवा के लेखपाल रामचंद्र के विरुद्ध उत्तर प्रदेश राजस्व संहिता-2006 की धारा 24 के तहत पत्थरगढ़ी और फील्ड बुक जमा नहीं करने के मामले में की गई विभागीय कार्रवाई पर भी आपत्ति जताई।लेखपाल संघ का कहना है कि धारा 24 के तहत होने वाली पैमाइश में लेखपाल की कोई विधिक भूमिका नहीं है। संघ के अनुसार, मामले में आरोप पत्र, जवाब तथा जांच अधिकारी की जांच आख्या प्रस्तुत की जा चुकी है, इसके बावजूद विभागीय कार्रवाई समाप्त नहीं की गई है। संघ ने यह भी कहा कि संबंधित लेखपाल की डीपीसी प्रस्तावित है, जिससे कार्रवाई को लेकर लेखपालों में असंतोष है।संघ ने चेतावनी दी कि जब तक उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं होती और एसडीएम सदर का स्थानांतरण नहीं किया जाता, तब तक तहसील में अनिश्चितकालीन संपूर्ण कार्य बहिष्कार जारी रहेगा। लेखपालों ने कहा कि रामचंद्र के साथ किसी प्रकार की अप्रिय घटना होने पर इसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।धरने में तहसील अध्यक्ष संजय सिंह, तहसील मंत्री साजिद खान वारसी, अभिनव, शैलेंद्र, मनीष, रामचंद्र, पंकज, मुकेश, सुधीर, अभिषेक, रत्नेश, संजीव श्रीवास्तव, रेशमा, कंचन, वंदना, श्वेता, हरिंदर, हिरदेश, मदन मोहन, कृष्णकांत दुबे समेत बड़ी संख्या में लेखपाल मौजूद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions