राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क सोनभद्र में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, सोनभद्र में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ
2:09 PM, Aug 16, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

सोनभद्र। राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज चुर्क, सोनभद्र में 15 अगस्त का राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुआ। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित शिक्षक, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान में सहभागिता की।
इस अवसर पर निदेशक प्रो. के. एस. वर्मा ने देश के नाम अपने संबोधन में स्वतंत्रता संग्राम के अमर सेनानियों को नमन करते हुए राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, तकनीकी ज्ञान, नवाचार और देशहित की भावना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर संस्थान के मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहन राशि एवं सम्मान प्रदान किया गया। मेधावी विद्यार्थियों समृद्धि कुशवाहा, आराधना तिवारी एवं गोमती प्रसाद साहू को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए क्रमशः ₹50,000 एवं ₹30,000 की प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में संस्थान के शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। शैक्षणिक वर्ग में प्रथम स्थान श्री दीपक सिग्रोहा, द्वितीय स्थान श्री सिकंदर तथा तृतीय स्थान डॉ. पी. के. वर्मा ने प्राप्त किया। वहीं गैर-शैक्षणिक वर्ग में प्रथम स्थान श्री भीम सिंह, द्वितीय स्थान श्री राहुल यादव एवं तृतीय स्थान श्री रुपेश सिंह रहे। सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में संस्थान की कुलसचिव डॉ. कल्पना सिंह सहित डॉ. हरिश्चंद्र उपाध्याय, डॉ. अमोद कुमार तिवारी, डॉ. डी. के. त्रिपाठी, डॉ. हिमांशु कटियार, डॉ. रवि प्रताप सिंह, डॉ. विकास त्रिवारी, डॉ. रामेश्वर वैश्य, डीआर भावना अरोड़ा, श्री दीपक सिग्रोहा, श्री सिकंदर सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
गैर-शैक्षणिक स्टाफ की ओर से श्री रोहित शुक्ला, श्री सूरज सिंह, श्री गिरधर दास, श्री राहुल यादव, श्री अरविंद चंद्रवंशी सहित अन्य कर्मचारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों में स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम ने संस्थान में राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, उत्कृष्टता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना को और मजबूत किया।
यह भी पढ़ें






