BREAKING
विज्ञापन

द आर्यन्स एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

रॉबर्ट्सगंज। संत नगर स्थित द आर्यन्स एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार जालान जी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।

2:24 PM, Aug 16, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

द आर्यन्स एकेडमी में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क




रॉबर्ट्सगंज। संत नगर स्थित द आर्यन्स एकेडमी में स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। विद्यालय परिसर में विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार जालान जी ने ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात विद्यालय के विद्यार्थियों ने राष्ट्रगान प्रस्तुत किया।समारोह के दौरान विद्यार्थियों द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, शहीद भगत सिंह, सरदार वल्लभभाई पटेल सहित देश के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को याद करते हुए अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। विद्यार्थियों ने नृत्य एवं नाट्य प्रस्तुतियों के माध्यम से स्वतंत्रता संग्राम के वीरों के त्याग और बलिदान को जीवंत किया।देशभक्ति से ओत-प्रोत गीतों पर विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया। ‘देश रंगीला’, ‘इंडिया वाले’, ‘वतन याद करेगा’, ‘हम सब हिंदुस्तानी’ और ‘तेरी गंगा बहती रहे’ जैसे देशभक्ति गीतों पर विद्यार्थियों ने शानदार नृत्य प्रस्तुत किया, जिसे देखकर उपस्थित जन भावविभोर हो उठे।इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती चित्रा जालान जी ने सभी विद्यार्थियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें अपने वीर स्वतंत्रता सेनानियों के सपनों को साकार करते हुए स्वच्छ, सुंदर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए। यही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्री विनोद कुमार जालान जी ने विद्यार्थियों को अपनी परंपराओं एवं संस्कारों से जुड़े रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में हम कितनी भी उन्नति कर लें, लेकिन हमें अपने संस्कारों और मूल्यों को कभी नहीं भूलना चाहिए।समारोह में विद्यालय की अध्यापिकाएं प्रियंका चौबे, सुषमा पांडे, निशा चौबे, प्रतिमा चौबे, सुमन जायसवाल, यासमीन, नेहा पांडे, अपर्णा जायसवाल, पूजा, काजल सहित शिक्षक उमाकांत दुबे, महेश त्रिपाठी, योगेश नारायण, तिलक दीक्षित, हरिओम पांडे, धर्मेंद्र पांडे तथा विद्यालय के बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे।समारोह का वातावरण देशभक्ति, उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण रहा।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions