होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने धूमधाम से मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने धूमधाम से मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती, मौके पर पुलिस फोर्स मौजूद रही

7:45 PM, Apr 14, 2026

Share:

Edited by: Shaktipal

, Reported By: संजय सिंह

भारतीय संविदा श्रमिक संगठन ने धूमधाम से मनाई बाबा भीमराव अंबेडकर जयंती
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


संवाददाता-- संजय सिंह 
चुर्क। आज मंगलवार को चुर्क क्षेत्र के ग्राम सभा कूरा मुसही में संविधान निर्माता,भारत रत्न बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर की जयंती के अवसर पर भीमराव अम्बेडकर सेवा समिति मुसही में अंबेडकर पार्क में 135 वाँ जयन्ती समारोह के अवसर पर पूरे ग्राम सभा में रैली निकाली गई डीजे के धुन पर महिलाएं पुरुष और बच्चे झूमते नजर आए जगह-जगह शरबत और पानी की व्यवस्था की गई थी रैली ग्राम सभा घूमने के बाद चुर्क नगर होते हुए डॉक्टर भीमराव अंबेडकर पार्क में जाकर समापन हुआ जहां पर भव्य श्रद्धांजलि सभा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेन्द्र बाल्मिकी रहे इस कार्यक्रम में भारी संख्या में महिलाएं पुरुष बच्चे और पदाधिकारियों ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके संघर्षों को याद किया। जयंती समारोह के दौरान संगठन की मजबूती और एकजुटता स्पष्ट रूप से दिखाई दी। सभी लोगों ने बाबा साहेब के पदचिन्हों पर चलने और समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया। समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि जितेन्द्र बाल्मिकी ने बाबा साहेब के सिद्धांतों को आज के दौर में सबसे प्रासंगिक बताया। उन्होंने कहा मैं ऐसे धर्म को मानता हूँ जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है। बाबा साहेब ने न केवल संविधान की रचना की, बल्कि समाज के शोषित वर्गों को स्वाभिमान से जीने का मार्ग भी दिखाया। आजहमारे आप लोगों के अधिकारों की रक्षा के लिए उनके बताए समानता के सिद्धांत ही हमारे सबसे बड़े संबल हैं। बाबा साहेब को विनम्र नमन करते हुए उनके मूल मंत्र शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो पर जोर दिया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा बाबा साहेब ने समाज को उत्पीड़न के खिलाफ लड़ने के लिए एक सशक्त संवैधानिक आधार दिया है। आज जब मजदूरों का उत्पीड़न, ग्रामीण सुविधाओं का अभाव और शिक्षा के गिरते स्तर जैसे सवाल सामने हैं, तब यह जयंती केवल उत्सव नहीं बल्कि संकल्प का दिन है। बाबा साहेब के विचारों को धरातल पर उतारकर समाज में न्याय और समानता की स्थापना करना ही उनके प्रति वास्तविक आदर होगा। कार्यक्रम के अंत में सभी वक्ताओं ने समाज में भाईचारा बनाए रखने और बाबा साहेब के आदर्शों को आत्मसात करने पर बल दिया। उपस्थित जनसमूह ने शपथ ली कि वे समाज में समरसता और एकजुटता बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास करेंगे।इस अवसर पर मुख्य रूप सेजगरनाथ,केवल प्रसाद,सोनू निगम,रामकेश विश्वकर्मा, रविंद्र कुमार,राजन,हरिनंदन,रिषू कुमार आदि लोग मौजूद रहे उपस्थित रहे। सुरक्षा व्यवस्था में चुर्क चौकी प्रभारी विनोद कुमार यादव अपने टीम के साथ मौजूद रहे

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions