पीएम मोदी के जन्मदिवस पर सोनभद्र की प्रतिभाओं का सम्मान
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को राबर्ट्सगंज के गेंगुआर स्थित डीआर ड्रीम्स पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया
7:12 AM, Sep 23, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

किसान, छात्र, अधिवक्ता, साहित्यकार, चिकित्सक, खिलाड़ी और सोशल मीडिया क्षेत्र से जुड़े लोग हुए सम्मानित
सोनभद्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर मंगलवार को राबर्ट्सगंज के गेंगुआर स्थित डीआर ड्रीम्स पैलेस में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।समारोह में किसान, प्रतिभावान छात्र, पूर्व बार अध्यक्ष एवं वरिष्ठ अधिवक्ता, साहित्यकार, चिकित्सक, खिलाड़ी और सोशल मीडिया के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि जनपद के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा और परिश्रम के साथ योगदान देने वाले लोगों का सम्मान सराहनीय पहल है। ऐसे आयोजनों से प्रतिभाओं का उत्साह बढ़ता है और अन्य लोगों को भी बेहतर कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।समाज कल्याण राज्यमंत्री संजीव गोंड़ ने कहा कि सोनभद्र की प्रतिभाओं ने विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाई है। उनका सम्मान नई पीढ़ी को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें
भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल गुप्ता ने कहा कि समाजहित में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित करना गौरव की बात है।काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री अजीत रावत ने कहा कि प्रतिभाओं का सम्मान समाज में सकारात्मक वातावरण तैयार करता है। इससे युवाओं को अपनी क्षमता के अनुरूप आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है।कार्यक्रम संयोजक, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में योगदान देने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का प्रयास किया गया है। प्रतिभाओं को प्रोत्साहन मिलने से समाज में अच्छे कार्यों को गति मिलती है।
कार्यक्रम का संचालन पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक्षक जयराम सिंह, क्षेत्रीय मंत्री रामसुन्दर निषाद, ओमप्रकाश त्रिपाठी, शीतला आचार्य, विनोद चौबे, पूनम सिंह, पुष्पा सिंह, कुसुम शर्मा, डॉ. कुसुमाकर श्रीवास्तव, डॉ. प्रशांत शुक्ला, विनय श्रीवास्तव, राजेश गुप्ता, कौशल शर्मा, अनुपम त्रिपाठी, आनंद जायसवाल, अमन मौर्या सहित अन्य लोग मौजूद रहे।






