होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

मिशन शक्ति के तहत परिवार परामर्श केंद्र की पहल सफल, 7 मामलों की सुनवाई में 3 परिवारों में हुआ समझौता

मिशन शक्ति के तहत परिवार परामर्श केंद्र की पहल सफल, 7 मामलों की सुनवाई में 3 परिवारों में हुआ समझौता

6:19 AM, Jul 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

मिशन शक्ति के तहत परिवार परामर्श केंद्र की पहल सफल, 7 मामलों की सुनवाई में 3 परिवारों में हुआ समझौता
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। मिशन शक्ति अभियान के तहत रविवार को महिला थाना रॉबर्ट्सगंज स्थित परिवार परामर्श केंद्र में पारिवारिक विवादों से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई। महिला थाना प्रभारी की अध्यक्षता में आयोजित परामर्श सत्र में कुल 7 प्रकरणों पर दोनों पक्षों को आमने-सामने बैठाकर काउंसलिंग और आपसी संवाद कराया गया।विस्तृत काउंसलिंग एवं समझाइश के बाद 3 मामलों में दोनों पक्षों के बीच आपसी सहमति बन गई, जिसके बाद सुलह-समझौता कराकर परिवारों को पुनः साथ रहने के लिए राजी किया गया। वहीं शेष 4 मामलों में आवश्यक परामर्श देने के बाद अगली सुनवाई के लिए तिथि निर्धारित की गई।महिला थाना रॉबर्ट्सगंज द्वारा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और पारिवारिक विवादों के शांतिपूर्ण समाधान के लिए लगातार परिवार परामर्श केंद्र के माध्यम से प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं। अधिकारियों का कहना है कि संवाद और काउंसलिंग के जरिए पारिवारिक रिश्तों को बचाने की दिशा में यह पहल लगातार सकारात्मक परिणाम दे रही है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions