होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

Sonbhadra crime:खेलते-खेलते नाले में गिरी मासूम, डूबने से मौत

रामगढ़। मांची थाना क्षेत्र के मांची गांव में शुक्रवार शाम घर के पीछे स्थित नाले में गिरने से साढ़े तीन वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई। हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया

6:29 AM, Sep 6, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

Sonbhadra crime:खेलते-खेलते नाले में गिरी मासूम, डूबने से मौत
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


रामगढ़। मांची थाना क्षेत्र के मांची गांव में शुक्रवार शाम घर के पीछे स्थित नाले में गिरने से साढ़े तीन वर्षीय मासूम की डूबकर मौत हो गई। हादसा शाम करीब 4:30 बजे हुआ। बच्ची की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।मांची निवासी कमलेश यादव की पत्नी सरोज देवी ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनकी बेटी अल्पना (3.5 वर्ष) शुक्रवार शाम घर के पीछे नाले के पास खेल रही थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह नाले में गिर गई।

परिजनों ने उसे नाले से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।सूचना पर मांची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।अल्पना चार भाई-बहनों में सबसे छोटी थी। उसके परिवार में तीन बहनें और एक भाई हैं।

हादसे के समय उसके पिता कमलेश यादव काम के सिलसिले में बाहर गए थे। बेटी की मौत की सूचना मिलने के बाद वह गांव के लिए रवाना हो गए।प्रभारी निरीक्षक चंद्रशेखर सिंह ने बताया कि बच्ची के घर के पीछे नाला है। प्रथम दृष्टया नाले में गिरने से डूबकर उसकी मौत होने की बात सामने आई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions