होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

साइबर थाना भवन का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश

साइबर थाना भवन का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश

7:45 PM, Jul 11, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

साइबर थाना भवन का निर्माण समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने के निर्देश
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


सोनभद्र। विंध्याचल मंडल के मंडलायुक्त राजेश प्रकाश ने शनिवार को रॉबर्ट्सगंज स्थित निर्माणाधीन साइबर थाना भवन का स्थलीय निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य निर्धारित समयसीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जाए तथा गुणवत्ता के मानकों से किसी भी स्तर पर समझौता न किया जाए।निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि लगभग 310.80 लाख रुपये की लागत से निर्मित हो रहे दो मंजिला साइबर थाना भवन का करीब 65 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्य भवन का स्ट्रक्चर तैयार है, जबकि प्लास्टर और फर्श (कोबा) का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा पम्प हाउस का निर्माण जारी है, बोरिंग का कार्य पूर्ण हो चुका है तथा चाहरदीवारी और मुख्य गेट का अधिकांश निर्माण कार्य भी पूरा कर लिया गया है।मंडलायुक्त ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का परीक्षण करते हुए शेष कार्यों में तेजी लाने, नियमित निगरानी सुनिश्चित करने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप निर्माण पूरा कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भवन के पूर्ण होने के बाद साइबर अपराधों की जांच और पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी एवं सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण सुविधा उपलब्ध होगी।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions