BREAKING
विज्ञापन

दुद्धी में अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कार्पियो से 880 बोतल बरामद

सोनभद्र, 14 अगस्त। जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया।

8:29 PM, Aug 14, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

दुद्धी में अंतरराज्यीय अवैध शराब तस्करी का भंडाफोड़, स्कार्पियो से 880 बोतल बरामद
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क


एक आरोपी गिरफ्तार, हरियाणा नंबर की स्कार्पियो जब्त; आरोपी के खिलाफ पहले से भी आबकारी अधिनियम का मुकदमा दर्जसोनभद्र, 14 अगस्त। जिले में अवैध शराब की तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत दुद्धी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक स्कार्पियो से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से बिहार निवासी एक आरोपी को गिरफ्तार कर वाहन को कब्जे में ले लिया।पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ऋषभ रुणवाल के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी दुद्धी विनय प्रभाकर साहनी के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई।

रजखड़ घाटी में चेकिंग के दौरान पकड़ा वाहन 

14 अगस्त को प्रभारी निरीक्षक दुद्धी धर्मेन्द्र कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ रजखड़ घाटी में वाहन चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान हाथीनाला की ओर से तेज गति से आती एक स्कार्पियो को पुलिस टीम ने रोककर उसकी तलाशी ली। वाहन की सघन तलाशी के दौरान उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुई।पुलिस ने शराब और स्कार्पियो वाहन संख्या HR26BM5235 को कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

880 पीस शराब बरामद

विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक वाहन से मैजिक मोमेन्ट 180 एमएल की 575 बोतल, आईकोनिक 180 एमएल की 262 बोतल, सिग्नेचर 750 एमएल की 19 बोतल तथा सिग्नेचर 375 एमएल की 24 बोतल बरामद हुईं। इस तरह कुल 880 पीस शराब बरामद की गई।

बिहार का रहने वाला है आरोपी

गिरफ्तार आरोपी की पहचान हंसराज कुमार उर्फ विक्की राजपूत (36) पुत्र तारा सिंह, निवासी बेनीगढ़, थाना टंडवा, जिला औरंगाबाद, बिहार के रूप में हुई है।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना दुद्धी में मु0अ0सं0 233/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।पहले भी दर्ज है आबकारी अधिनियम का मुकदमापुलिस द्वारा जारी विवरण के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी सामने आया है। उसके खिलाफ थाना पिपरी, सोनभद्र में मु0अ0सं0 93/2026, धारा 60/63/72 आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज है। इसके अलावा वर्तमान मामले में थाना दुद्धी में मुकदमा संख्या 233/2026 दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

इन पुलिसकर्मियों की रही भूमिका

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र कुमार सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक संजय सिंह, हेड कांस्टेबल भागीचन्द्र तथा कांस्टेबल शिवशंकर सिंह, जसवन्त सिंह, सुनील सरोज, सत्यम केशरी और जितेन्द्र कुमार शामिल रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions