जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क -धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
हम सभी भारतीयों को राष्ट्र की एकता अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति समर्पित रहते हुए देश के विकास एवं प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा प्रदान करने वाले इस राष्ट्रीय पर्व पर डालमिया भारत सीमेंट के संचालन में संचालित जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण तथा सांस्कृतिक एवं खेलकूद का कार्यक्रम आयोजित किया गया
7:34 PM, Aug 15, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

हम सभी भारतीयों को राष्ट्र की एकता अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति समर्पित रहते हुए देश के विकास एवं प्रगति में योगदान देने की प्रेरणा प्रदान करने वाले इस राष्ट्रीय पर्व पर डालमिया भारत सीमेंट के संचालन में संचालित जय ज्योति इंटर कॉलेज चुर्क में 80वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ ध्वजारोहण तथा सांस्कृतिक एवं खेलकूद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। ध्वजारोहण मुख्य अतिथि श्री प्रमोद कुमार (यूनिट हेड- डालमिया भारत सीमेंट लिमिटेड चुर्क) ने किया अतिथियों का स्वागत विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती अमिता पांडेय ने किया। छात्र-छात्राओं द्वारा अतिथियों के स्वागत में स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। छात्र-छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत एवं भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम की प्रस्तुति अति प्रशंसनीय रही। मुख्य अतिथि ने कबड्डी, खो-खो, प्रतियोगिता में विजेता टीम को तथा एनसीसी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को ट्रॉफी, मेडल, एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में, प्रस्तुत किए गए सभी कार्यक्रमों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। उन्होंने कहा, इतने कम संसाधन में भी विद्यालय के शिक्षकों एवं छात्रों ने उत्तम कार्यक्रम प्रस्तुत किया है, सभी बधाई के पात्र हैं। कार्यक्रम के अंत में विशिष्ट अतिथि श्री अनिल मिश्रा ( एच.आर. डालमिया सीमेंट भारत लिमिटेड चुर्क) ने सभी अतिथियों, अभिभावकों, सिक्योरिटी के जवानों, छात्रों एवं अध्यापकों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु धन्यवाद प्रस्तुत किया तथा इसे और अच्छा करने की प्रेरणा भी दी। कार्यक्रम का संचालन अजय पाठक ने किया । इस अवसर पर रवि रंजन, अरुण कुमार दीक्षित (सिक्योरिटी इंचार्ज), प्रियाकांत उपाध्याय(सेफ्टी इंचार्ज), सुनील कुंवर (क्वालिटी हेड), सुमित चक्रवर्ती (कामर्शियल हेड), आनन्द सिंह (अकाउंट हेड), अजय सैनी(मेकैनिकल हेड), तथा विद्यालय के कुंवर असमंजस प्रताप, जगदीश प्रसाद सिंह , राजेश प्रसाद पांडेय ,आनंद पांडेय, मनोज मिश्रा, महिमा राय,अनुपमा, अर्चना तिवारी,श्वेता, सौम्या सिंह, चंद्रकला एवं समस्त शिक्षक/शिक्षिकायें व अन्य कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें






