राबर्ट्सगंज प्रदर्शनी में पहली बार पहुंची ‘जल परी’, आकर्षण का बना केंद्र
राबर्ट्सगंज प्रदर्शनी में पहली बार पहुंची ‘जल परी’, आकर्षण का बना केंद्र
11:20 AM, May 31, 2026
Share:
Edited By: Shaktipal , Reported By: Son prabhat live

राबर्ट्सगंज (सोनभद्र)। सोनभद्र जिले के मुख्यालय राबर्ट्सगंज में आयोजित प्रदर्शनी में इस वर्ष पहली बार ‘जल परी’ (मरमेड शो) को शामिल किया गया है, जो दर्शकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बन गई है। जल परी के अद्भुत प्रदर्शन को देखने के लिए प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग प्रदर्शनी पहुंच रहे हैं।
विशेष रूप से तैयार किए गए विशाल पारदर्शी जल टैंक में जल परी द्वारा किए जा रहे हैरतअंगेज करतब लोगों को रोमांचित कर रहे हैं। बच्चों, युवाओं और महिलाओं में इस शो को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। शाम होते ही जल परी शो के आसपास दर्शकों की भीड़ जुटने लगती है।
प्रदर्शनी आयोजकों के अनुसार राबर्ट्सगंज में पहली बार इस तरह का आकर्षक शो आयोजित किया गया है, जिसे लोगों का भरपूर समर्थन और सराहना मिल रही है। जल परी के प्रदर्शन के साथ ही प्रदर्शनी में विभिन्न झूले, मनोरंजन कार्यक्रम और खरीदारी के स्टॉल भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।
दर्शकों का कहना है कि जल परी शो ने प्रदर्शनी की रौनक को और बढ़ा दिया है तथा यह बच्चों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना हुआ है।
यह भी पढ़ें






