होमवीडियो LIVE
BREAKING
विज्ञापन

चुर्क नगर में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम

सोनभद्र। पुलिस लाइन एवं चौकी चुर्क परिसर तथा चुर्क नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान चुर्क चौकी एवं पुलिस लाइन मंदिर परिसर एवं चुर्क नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पांडालों में कृष्ण की झांकियां आकर्षक ढंग से सजायी गयी और भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई

8:56 PM, Sep 4, 2026

Share:

Edited By: Shaktipal , Reported By: Sanjay singh

चुर्क नगर में जन्माष्टमी महोत्सव की धूम
हमसे जुड़ने के लिए फॉलो करें:
Instagram
सोन प्रभात लाइव न्यूज़ डेस्क



सोनभद्र। पुलिस लाइन एवं चौकी चुर्क परिसर तथा चुर्क नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। इस दौरान चुर्क चौकी एवं पुलिस लाइन मंदिर परिसर एवं चुर्क नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में पांडालों में कृष्ण की झांकियां आकर्षक ढंग से सजायी गयी और भगवान श्रीकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई।महोत्सव के दौरान भजन-कीर्तन एवं धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। आधी रात श्रीकृष्ण जन्म के साथ ही परिसर ‘नंद के घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ के जयघोष से गूंज उठा।पुलिसकर्मियों, उनके परिवारों एवं स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में सहभागिता की। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिसकर्मी भी पूरी तरह मुस्तैद रहे।

सम्बंधित खबर

शहरी खबरें

और पढ़ें

Breaking से पहले Believing —
Son Prabhat News, since 2019

Follow Us:

Instagram

Download App

Play Store

Subscribe Now

Play StoreSonprabhat Live

© Copyright Sonprabhat 2026. All rights reserved.

Developed by SpriteEra IT Solutions